जब करीना ने डेब्‍यू किया था तब मैं 15 साल का था : अर्जुन कपूर

बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड चला पड़ा है कि फिल्‍मों में एक सीनीयर औएक जूनियर आर्टिस्‍ट एकसाथ काम करते नजर आ रहे हैं. इनदिनों आर बॉल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. अर्जुन का कहना है कि जब करीना ने बॉलीवुड […]

बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड चला पड़ा है कि फिल्‍मों में एक सीनीयर औएक जूनियर आर्टिस्‍ट एकसाथ काम करते नजर आ रहे हैं. इनदिनों आर बॉल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्‍म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. अर्जुन का कहना है कि जब करीना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था उस समय वो मात्र 15 साल के थे.

‘की एंड का’ में दोनों एकदूसरे के आपोजिट नजर आयेंगे और दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्‍माये गये है. करीना ने फिल्‍म ‘रिफ्यूजी’ से वर्ष 2000 में बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. वहीं अर्जुन का कहना है कि,’ मैं 15 साल का था जब उन्‍होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. मैं उनसे पहले भी मिल चुका हूं. वो वैसी ही है. मैं अब भी उनके साथ मजाक करता हूं जैसे पहले करता था.’

अर्जुन ने आगे कहा,’ वो एक शानदार अभिनेत्री हैं और उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्‍छा रहा.’ उन्‍होंने इस बात का भी खुलासा किया कि दोनों की दोस्‍ती की वजह से शूटिंग के दौरान दोनों का तालमेल अच्‍छा बन पाया. फिल्‍म अप्रैल माह में रिलीज होनेवाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >