जानें, ''लिंगभेद'' को लेकर क्या बोलीं करीना कपूर...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि लिंगभेद एक ऐसा मुद्दा है जो अभी भी चर्चा का केंद्र नहीं बन पाया है. 35 वर्षीय अभिनेत्री आर बाल्की द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘की एंड का’ में दिखाई देंगी. फिल्म में अर्जुन कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. अर्जुन ने फिल्‍म में […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा है कि लिंगभेद एक ऐसा मुद्दा है जो अभी भी चर्चा का केंद्र नहीं बन पाया है. 35 वर्षीय अभिनेत्री आर बाल्की द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘की एंड का’ में दिखाई देंगी. फिल्म में अर्जुन कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

अर्जुन ने फिल्‍म में एक हाउस-हैसबैंड की भूमिका निभाई है और इसमें उनकी पत्नी की भूमिका में करीना कपूर है जो एक करियर के प्रति सजग महत्वाकांक्षी कामकाजी महिला हैं. बडे परदे पर अंतिम बार सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आने वाली करीना ने कहा कि एक महत्वाकांक्षी युवा महिला के किरदार को वास्तविक और विश्वसनीय बनाना चुनौतीपूर्ण था.

करीना ने कहा, ‘लिंगभेद की अवधारणा से यह बहुत ही अलग फिल्म है. यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे कोई नहीं उठाता. फिल्म में घर में रहने वाला एक पति है और एक महिला है जो कि काम करना चाहती है.’

उन्होंने कहा, ‘आजकल हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं. वे अग्रणी भूमिका निभा रही हैं. निश्चित रुप से 20 वर्ष पहले की तुलना में वे अधिक आत्मनिर्भर हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >