क्‍यों पुरस्कारों की दौड़ से बाहर रहना चाहते हैं सलमान खान ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें फिल्म पुरस्कार समारोहों में शामिल होना अच्छा लगता है लेकिन वह पुरस्कारों की दौड से बाहर रहना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि युवा कलाकारों को पुरस्कारों को जीतने का भरपूर मौका मिलना चाहिए. 50 साल के अभिनेता को ‘बजरंगी भाईजान’ में उनके […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उन्हें फिल्म पुरस्कार समारोहों में शामिल होना अच्छा लगता है लेकिन वह पुरस्कारों की दौड से बाहर रहना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि युवा कलाकारों को पुरस्कारों को जीतने का भरपूर मौका मिलना चाहिए.

50 साल के अभिनेता को ‘बजरंगी भाईजान’ में उनके अभिनय के लिए इस साल सभी पुरस्कार समारोहों में नामांकन मिला. उनका कहना है कि उनके लिए ये पुरस्कार ज्यादा मायने नहीं रखते.

सलमान ने यहां जी सिने अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर कहा, ‘दूसरे को पुरस्कार पाते देखकर मुझे बहुत खुशी मिलती है लेकिन मेरी जिंदगी में ये ज्यादा मायने नहीं रखते. मुझे पुरस्कार समारोह पसंद हैं क्योंकि वहां पूरा फिल्म जगत जुटता है. हम सब व्यस्त रहते हैं इसलिए पुरस्कार समारोहों में हमें अपने दोस्तों से मिलने का मौका मिलता है और यह अच्छा लगता है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं कहता हूं कि मुझे प्रतिस्पर्द्धा से हटा दें. हम यहां लंबे समय है, हमें नामांकित किया जाता रहा है…मैं आकर प्रस्तुति दे सकता हूं, पुरस्कार समारोहों में शामिल हो सकता है लेकिन मुझे लगता है कि युवा पीढी को पुरस्कार जीतने का मौका दिया जाना चाहिए.’

सलमान इस समय यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘सुलतान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. ‘सुलतान’ इस साल ईद पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >