बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘की एंड का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में करीना घर चलाने के लिए ऑफिस में काम करती है और पति घर संभालता है. दोनो की जोड़ी पहली बार नजर आ रही है और बहुत क्यूट भी लग रही है. फिल्म का निर्देशन आ बाल्की ने किया है.
ट्रेलर में वे लिप किसी भी करती नजर आ रही है. दरअसल करीना ने पति सैफ अली खान के साथ एक ‘नो किसिंग पॉलिसी’ की थी, जिसके तहत दोनों ऑनस्क्रीन दूसरे एक्टर्स के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे. लेकिन करीना ने अर्जुन को किस कर इस पॉलिसी को तोड़ दिया है. इससे पहले भी एक पोस्टर रिलीज हुआ था जिसमें करीना अर्जुन को मंगलसूत्र पहनाती नजर आई थी.
ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें…
फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी मेहमान भूमिका में दिखाई देंगे. करीना कॉरपोरेट कंपनी में उंचे पद पर काम करनेवाली महिला के किरदार में दिखाई देंगी. अपने बयान में आर बाल्की ने इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों को कई घंटों तक एक कमरे में बंद कर दिया जाता था जिससे वे अपने किरदार को और अचछे से निभा सकें.बाल्की इससे पहले ‘चीनी कम’ और ‘पा’ का निर्देशन की चुके हैं.
कहीं न कहीं यह फिल्म पुरुष प्रधान समाज को भी आईना दिखाने की कोशिश कर रही है. करीना ट्रेलर में दमदार अंदाज में नजर आ रही है वहीं अर्जुन कपूर भी अपने रोल में फिट बैठते नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने अपना वजन बढाया है. ट्रेलर तो दमदार नजर आ रहा है अब देखना होगा कि फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.
