''सिंघम'' फेम सोनाली कुलकर्णी ''तमन्‍ना'' में आयेंगी नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित होनेवाले सीरीयल ‘तमन्‍ना’ में एक अतिथि भूमिका में नजर आयेंगी. सोनाली इस सीरीयल में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वे इस सीरीयल में एक वकील के किरदार में नजर आयेंगी. सोनाली आखिरी बार वर्ष 2011 में अजय देवगन के साथ फिल्‍म ‘सिंघम’ में नजर आई […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित होनेवाले सीरीयल ‘तमन्‍ना’ में एक अतिथि भूमिका में नजर आयेंगी. सोनाली इस सीरीयल में काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वे इस सीरीयल में एक वकील के किरदार में नजर आयेंगी. सोनाली आखिरी बार वर्ष 2011 में अजय देवगन के साथ फिल्‍म ‘सिंघम’ में नजर आई थी.

सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि,’ जब मुझे इस सीरीयल का प्रस्‍ताव मिला, मुझे इसका विषय बहुत ही अच्‍छा लगा और मैंने तुरंत इस सीरीयल के लिए हामी भर दी. मैं एडवोकेट काउंसलर के किरदार में नजर आउंगी. मेरा किरदार आकर्षक और दमदार होगा.’ आपको बता दें कि इस सीरियल में अनुजा साठे और धारा सोलंकी भी मुख्‍य भूमिका में है, जो महत्वाकांक्षी क्रिकेटर हैं.

इससे पहले भी सोनाली टीवी रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी़’ में नजर आ चुकी है. वे डांस रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दूसरे सीजन में भी नजर आ चुकी हैं. वे फिल्‍म ‘मिशन कश्‍मीर’ के लिए बेस्‍ट सपोटिंग एक्‍ट्रेस के फिल्‍मफेयर अवार्ड होने के लिए नामांकित हो चुकी हैं.

इसके अलावा वे फिल्‍म ‘दिल चाहता है’ और ‘टैक्‍सी नं. 9211’ में भी काम कर चुकी हैं. ‘तमन्‍ना’ में केतकी दवे, किरण करमरकर और हर्ष छाया भी नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >