‘हाफ गर्लफ्रेंड'' के लिए तैयारी कर रहे हैं अर्जुन कपूर

मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने पुष्टि की है कि वह मोहित सूरी की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगे. इस महीने के शुरु में खबर आई थी कि श्रद्धा को फिल्म की नायिका के रुप में चुना गया है. फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है. अर्जुन ने कहा कि […]

मुंबई : अभिनेता अर्जुन कपूर ने पुष्टि की है कि वह मोहित सूरी की अगली फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगे. इस महीने के शुरु में खबर आई थी कि श्रद्धा को फिल्म की नायिका के रुप में चुना गया है. फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है.

अर्जुन ने कहा कि वह अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मैं ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं अगले ढाई महीने के लिए इसकी तैयारी कर रहा हूं और फिर इसे शुरु कर दूंगा.’ ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक बिहारी लडके और उच्च सोसाइटी की एक लडकी की प्रेम कहानी है.

यह इस मुद्दे पर आधारित है कि किस तरह से अंग्रेजी वर्ग व्यवस्था तय करती है. यह माधव के बारे में बात करती है जो उच्च सोसाइटी की, शहरी और अंग्रेजी बोलने वाली रिया से संबंध बनाना चाहता है. लेकिन लडकी की प्रतिबद्धता में रुचि नहीं है. इस तरह वह उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बन जाती है.

फिल्म के इस साल सिनेमाघरों में आ जाने की उम्मीद है और इसकी शूटिंग बिहार, दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक विभिन्न जगहों पर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >