बोले अक्षय,'' राहुल-असिन का सुंदर प्रेम प्रसंग था और...''

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि विवाह साधारण था, लेकिन इसका प्रसंग बहुत सुंदर था. उल्लेखनीय है कि असिन (30) और राहुल शर्मा (39) ने कल शाम एक निजी समारोह में विवाह किया है. अक्षय ने […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टूमकल और राहुल शर्मा के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि विवाह साधारण था, लेकिन इसका प्रसंग बहुत सुंदर था. उल्लेखनीय है कि असिन (30) और राहुल शर्मा (39) ने कल शाम एक निजी समारोह में विवाह किया है. अक्षय ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि उन्होंने माइक्रोमैक्स के संस्थापक और अभिनेत्री को मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उन्होंने नवदंपत्तियों के सुखी वैवाहिक जीवन की भी कामना की. अक्षय ने कहा, ‘यह बहुत सुंदर प्रेम प्रसंग था. असिन और राहुल बहुत निजी व्यक्ति हैं और सभी ने उनकी निजता का सम्मान किया. यह बहुत साधारण प्रेम प्रसंग था और आज वह दोनों बहुत खुश है और मैं इस वजह से मैं भी खुश हूं. मुझे विश्वास है कि वह हमेशा ऐसे ही रहेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >