…तो इसलिये दीपिका और कंगना के हीरो नहीं बन सकते बिग बी

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि वो अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के हीरो नहीं बन सकते हैं. इससे पहले दीपिका और बिग बी ने फिल्‍म ‘पीकू’ में नजर आये थे. फिल्‍म में दीपिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्‍म के लि दीपिका को बेस्‍ट […]

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन का कहना है कि वो अब बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के हीरो नहीं बन सकते हैं. इससे पहले दीपिका और बिग बी ने फिल्‍म ‘पीकू’ में नजर आये थे. फिल्‍म में दीपिका ने बिग बी की बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्‍म के लि दीपिका को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है.

बिग बी का कहना है कि,’ यह ट्रेंड पुराना है, जब एक्‍टर अपनी उम्र से हटकर किरदार निभाते थे. मैंने कई बार पर्दे पर खुद भी ऐसे किरदार निभाये जो असफल रहे. मैं ऐसी फिल्‍में नहीं करना चाहूंगा. अब दर्शक एक 60 साल के बुजुर्ग और 18 साल की लड़की का रोमांस पर्दे पर नहीं देखना चाहेंगे.

बिग बी ने अपने करियर में अपने से छोटी उम्र की कई अभिनेत्रि‍यों के साथ काम किया है. लेकिन अब वे ऐसा नहीं करना चाहते. बिग बी हाल ही में फिल्‍म ‘वजीर’ में नजर आये थे जिसमें उन्‍होंने एक विकलांग व्‍यक्ति का किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >