बिग बी-फरहान के साथ अरविंद केजरीवाल ने देखी ‘वजीर''

नयी दिल्ली : आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्‍म ‘वजीर’ के स्क्रीनिंग के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरहान अख्तर, आदिति राव हैदरी, बिजॉय नाम्बियार और विधु विनोद चोपडा सहित फिल्म के कई सदस्यों के साथ फिल्म देखी. फिल्‍म में महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. कल शाम केजरीवाल ने […]

नयी दिल्ली : आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्‍म ‘वजीर’ के स्क्रीनिंग के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरहान अख्तर, आदिति राव हैदरी, बिजॉय नाम्बियार और विधु विनोद चोपडा सहित फिल्म के कई सदस्यों के साथ फिल्म देखी. फिल्‍म में महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है.

कल शाम केजरीवाल ने यहां पीवीआर के डाइरेक्टर कट में फिल्म देखी. अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी इस फिल्म में दो असामान्य दोस्तों की कहानी है जिसमें एक व्यक्ति अपाहिज शतरंज ग्रैंडमास्टर है और एक दूसरा एक एटीएस अधिकारी है. भाग्य ने दोनों को एक अजीब मोड पर खडा कर दिया.

‘वजीर’ का सह-निर्माण राजकुमार हिरानी और चोपडा ने किया है. इसमे नील नीतिन मुकेश और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >