क्‍यों अपनी मां को ''बाजीराव मस्‍तानी'' नहीं दिखाना चाहते थे रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं उनका कहना है कि वो अपनी मां को यह फिल्‍म नहीं दिखाना चाहते थे. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में […]

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं उनका कहना है कि वो अपनी मां को यह फिल्‍म नहीं दिखाना चाहते थे. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में रणवीर ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है.

रणवीर का कहना है कि उनकी मां को वे फिल्‍में पसंद नहीं है जिसमें रणवीर द्वारा निभाये गये किरदार की मौत हो जाती है. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भी बाजीराव फिल्‍म के आखिर में मारा जाता है और इसलिये रणवीर ने अपनी मां को मना कर दिया था कि वो इस फिल्‍म को न देखें. लेकिन उनकी मां ने फिल्‍म देख ली है.

इस फिल्‍म को देखने के बाद रणवीर की मां बेहद खुश हुई और उन्‍होंने फिल्‍म में उनके अभिनय की खासा तारीफ भी की और फिल्‍म खत्‍म होने के बाद उन्‍होंने रणवीर को गले से लगा लिया. इस फिल्‍म में रणवीर की एक्टिंग की खासा तारीफ की जा रही है. भंसाली ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि रणवीर के बिना ‘बाजीराव मस्‍तानी’ नहीं बन सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >