बर्थडे पर ''दबंग खान'' को सरप्राइज देंगी ''दबंग गर्ल''

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार वालों ने उनके लिए कुछ खास करने की योजना बनाई है, क्योंकि अभिनेता आज 50 वर्ष के हो गए हैं. साल 2015 उनके लिए अच्छा रहा है. सलमान ने पहले इशारा दिया था कि वह जश्न के लिए वक्त नहीं दे पाएंगे क्योंकि वह आनी आने वाली […]

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार वालों ने उनके लिए कुछ खास करने की योजना बनाई है, क्योंकि अभिनेता आज 50 वर्ष के हो गए हैं. साल 2015 उनके लिए अच्छा रहा है. सलमान ने पहले इशारा दिया था कि वह जश्न के लिए वक्त नहीं दे पाएंगे क्योंकि वह आनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में अपनी भूमिका के लिए बॉडी बिल्डिंग में व्यस्त हैं. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार ने इस मौके पर कुछ खास करने की योजना बनाई है. सोनाक्षी ने बॉलीवुड में सलमान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से कदम रखा था और वह खान परिवार की करीबी समझी जाती हैं.

सोनाक्षी ने कहा, ‘‘उनके परिवार ने उनके लिए कुछ खास तैयारी की है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकती क्योंकि यह सरप्राइज है. मुझे खुशी है कि मैं इस सरप्राइज का हिस्सा रहूंगी.’ पेशेवर लिहाज से, यह साल अभिनेता के लिए बहुत कामयाब रहा. उनकी फिल्में ‘‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रत्न धन पायो’ कामयाब रहीं. वहीं, बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें 2002 के हिट एंड रन मामले में बरी कर दिया जो कि अदाकार के लिए एक बडी राहत है.

खबर है कि दबंग गर्ल सोनाक्षी भी सलमान को कुछ सरप्राइज देने के मूड में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >