मैंने 2016 के लिए कोई फिल्म साइन नहीं की : दीपिका पादुकोण

मुंबई : वर्ष 2015 में काफी व्यस्त रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कोई दिलचस्प प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण अगले साल के लिए अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. दीपिका ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘कुछ उम्मीद ना करें क्योंकि 2016 के लिए मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है.’ इस […]

मुंबई : वर्ष 2015 में काफी व्यस्त रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कोई दिलचस्प प्रस्ताव नहीं मिलने के कारण अगले साल के लिए अब तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. दीपिका ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘कुछ उम्मीद ना करें क्योंकि 2016 के लिए मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है.’

इस समय शीर्ष पर होने के बावजूद कोई फिल्म हाथ में नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘मैं एक ऐसी जगह पर पहुंच गयी हूं जहां पर मुझे व्यस्त रहने के लिए काम करने की जरुरत नहीं है. मैं सिर्फ इसलिए फिल्में नहीं करना चाहती क्योंकि मुझे ऐसा करना है.’

उन्होंने कहा, ‘खुद को व्यस्त रखने के लिए मुझे फिल्म करने की जरुरत नहीं है. मैंने काफी पटकथाएं पढी हैं लेकिन जो मैंने पढी हैं उनमें से किसी को भी लेकर मैं उत्साहित महसूस नहीं कर रही हूं. मैं इसके बावजूद सही हूं.’ 2015 में दीपिका ने तीन फिल्मों, अभिताभ बच्चन एवं इरफान खान के साथ ‘पीकू’, पूर्व ब्यॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ‘तमाशा’ और रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की प्रदर्शित होने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम किया है.

उन्होंने बताया, ‘एक साथ तीन फिल्में करना काफी चुनौतीपूर्ण था. फिल्में, चरित्र और निर्देशक अलग थे. यह काम करने का आदर्श तरीका नहीं है ऐसे में मैं एक समय में एक फिल्म करना और उस फिल्म के लिए समय देना चाहती हूं.’ ‘पीकू’ की अभिनेत्री ने कहा है कि वह किसी भी दिलचस्प पटकथा को नहीं छोडेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >