माधवन की ''साला खडूस'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन अपने खडूस अंदाज से दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं. फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी की प्रोडक्‍शन की आगामी फिल्‍म ‘साला खडूस’ में माधवन ने एक बॉक्‍सर की भूमिका निभाई है. इससे पहले भी कई बॉक्‍सिंग आधारित फिल्‍में बन चुकी हैं लेकिन इसकी कहानी कुछ हटके है. माधवन को लुक फिल्‍म में बिल्कुल […]

बॉलीवुड अभिनेता आर.माधवन अपने खडूस अंदाज से दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं. फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी की प्रोडक्‍शन की आगामी फिल्‍म ‘साला खडूस’ में माधवन ने एक बॉक्‍सर की भूमिका निभाई है. इससे पहले भी कई बॉक्‍सिंग आधारित फिल्‍में बन चुकी हैं लेकिन इसकी कहानी कुछ हटके है.

माधवन को लुक फिल्‍म में बिल्कुल हटके और जबरदस्‍त नजर आ रहा है. फिल्‍म का निर्देशन सुधा कोंगरा ने किया है. फिल्‍म का एक डायलॉग स्पोर्ट्स से पॉलिटिक्स हटाकर देखो.. तो गली गली में चैपियंस मिलेंगे..’ दर्शकों के दिलों में जगह बना सकती है. माधवन का टफ लुक दर्शकों को जरूर आकर्षित करेगा. फिल्‍म का ट्रेलर भी रोमांच से भरपूर है.

इससे पहले माधवन ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में नजर आये थे. फिल्‍म में उन्‍होंने एक साधारण से शादीशुदा लड़के का रोल प्‍ले किया था. ‘साला खडूस’ में माधवन की बॉडी भी बेहद फिट नजर आ रही है. उनका उग्र स्‍वभाव दर्शकों को पसंद आयेगा. अब देखना दिलच्‍स्‍प होगा कि दर्शकों को ‘खडूस’ बॉक्‍सर कितना पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >