शाहरुख के साथ काम करना अच्छी शुरुआत : सलमान खान

मुंबई : ‘बिग बॉस’ के आने वाले एपिसोड में पहली बार छोटे पर्दे पर शाहरुख खान के साथ काम करने को अभिनेता सलमान खान ने अच्छी शुरुआत बताया. इस सप्ताहांत में शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए ‘बिग बॉस 9′ में आने वाले हैं. लंबे समय तक बॉलीवुड के इन दो दिग्गज खान […]

मुंबई : ‘बिग बॉस’ के आने वाले एपिसोड में पहली बार छोटे पर्दे पर शाहरुख खान के साथ काम करने को अभिनेता सलमान खान ने अच्छी शुरुआत बताया. इस सप्ताहांत में शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए ‘बिग बॉस 9′ में आने वाले हैं. लंबे समय तक बॉलीवुड के इन दो दिग्गज खान के बीच बातचीत बंद थी और काफी लंबे अंतराल के बाद दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं.

कलर्स चैनल पर आने वाले बिग बॉस कार्यक्रम के इस खास एपिसोड के प्रोमोज दिखाए जा रहे हैं, जिनमें दोनो सितारे फिल्म करण अर्जुन के सेट पर नजर आते हैं और पीछे फिल्म का मशहूर डॉयलॉग ‘मेरे करण अर्जुन आएंगे’ बजता है. इसके अलावा एक अन्य दृश्य की शुरुआत ‘दोस्त दोस्त ना रहा’ गाने से होती है और उसके बाद ‘ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे’ वाला गाना नजर आता है.

सलमान ने कहा, ‘हम दोनों टीवी पर पहली बार साथ आ रहे हैं तो यह एक अच्छी शुरुआत है.’ इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. सलमान, शाहरुख ने ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ जैसी फिल्में साथ में की हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >