विधु विनोद चोपड़ा अपने कलाकारों का रखते हैं खयाल : अमिताभ बच्चन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि विधु विनोद चोपडा के साथ काम करना काफी आसान लगता है. चोपडा की अगली फिल्म ‘वजीर’ में नजर आने के लिए तैयार बच्चन इससे पहले 2007 में उनके निर्देशन में ‘एकलव्य : द रॉयल गार्ड’ में काम कर चुके हैं. ‘वजीर’ में फरहान अख्‍तर, अदिति राव […]

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि विधु विनोद चोपडा के साथ काम करना काफी आसान लगता है. चोपडा की अगली फिल्म ‘वजीर’ में नजर आने के लिए तैयार बच्चन इससे पहले 2007 में उनके निर्देशन में ‘एकलव्य : द रॉयल गार्ड’ में काम कर चुके हैं. ‘वजीर’ में फरहान अख्‍तर, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम मुख्‍य भूमिका में हैं.

बच्चन ने कहा, ‘वह बहुत उम्दा निर्माता हैं. वह कलाकारों का खयाल रखते हैं और ऐसा माहौल बनाते हैं जहां कलाकारों को कोई दिक्कत नहीं होती. कलाकारों की हर जरुरत पूरी की जाती है. ” उन्होंने कहा, ‘उनके साथ काम कर चुके कई अदाकारों ने मुझे बताया कि अगर आप उनके साथ काम करते हैं तो वह आपका खयाल रखते हैं. यह किसी भी कलाकार के लिए बडी बात है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >