सगे भाई की जरुरत महसूस नहीं होती, ''भाईजान'' हैं ना : शाहरुख

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें सगे भाई की जरुरत महसूस नहीं होती क्योंकि उनके पास सबसे अच्छे दोस्त ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार सलमान खान हैं. ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के दौरान ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार से पूछा गया था कि क्या उन्हें असल जीवन में भाई (सहोदर) की कामना थी. […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें सगे भाई की जरुरत महसूस नहीं होती क्योंकि उनके पास सबसे अच्छे दोस्त ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार सलमान खान हैं. ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के दौरान ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ स्टार से पूछा गया था कि क्या उन्हें असल जीवन में भाई (सहोदर) की कामना थी.

50 वर्षीय अभिनेता ने जवाब दिया, ‘मेरे दोनों बेटे अब मेरे दोस्त और भाई और सबकुछ हैं, ऐसे में मैं ठीक हूं. और फिर भाईजान हमेशा ही हैं.’ वर्षों की खटास के बाद शाहरुख और सलमान फिर से दोस्त बने हैं और अकसर एक-दूसरे की तारीफ करते हैं. दोनों एकदूसरे की फिल्‍मों को भी प्रमोट करते नजर आ रहे हैं.

शाहरुख अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को प्रमोट करने के लिए जल्‍द ही रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आयेंगे. दोनों खान लंबे समय बाद इस शों में एकसाथ दिखाई देंगे. ‘दिलवाले’ में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >