सोनम कपूर भी हो चुकी हैं नस्‍लवाद को शिकार

नयी दिल्ली : कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नुमाइंदगी कर चुकी स्टाइलिश अदाकारा सोनम कपूर का कहना है कि वह भी नस्लवाद की शिकार हुई हैं. हिट एंड रन मामले में सलमान खान के बरी होने के बारे में सोनम ने कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं. हाल ही में वह […]

नयी दिल्ली : कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नुमाइंदगी कर चुकी स्टाइलिश अदाकारा सोनम कपूर का कहना है कि वह भी नस्लवाद की शिकार हुई हैं. हिट एंड रन मामले में सलमान खान के बरी होने के बारे में सोनम ने कहा कि वह इस फैसले से बहुत खुश हैं. हाल ही में वह सलमान के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में नजर आई थीं.

30 वर्षीया अभिनेत्री ने असहिष्णुता पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, ‘असहिष्णुता बहुत व्यापक शब्दावली है. मुझे कई देशों में नस्लवाद का सामना करना पडा. वे गेहुंआ रंग की त्वचा देखते हैं और आपके बारे में पहले ही फैसला कर लेते हैं. जब मैं विदेश जाती हूं तो लोगों की पहले से धारणा बनी होती है. जैसे कि हम हमेशा पर्दे में रहते हैं या हमारे मां-बाप बहुत रुढीवादी हैं.’

सोनम हाल ही में फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आई थी. फिल्‍म में उनके आपोजिट सलमान खान ने मुख्‍य भूमिका नि भाई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से जयादा की कमाई की थी. वे जल्‍द ही नीरजा भनोट की बायोपिक फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >