Bigg Boss 9: लौट आये ”करण अर्जुन”, देखें प्रोमो

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अपने फैंस के लिए तोहफा लेकर आये हैं. जी हां दोनों कलाकार ‘बिग बॉस 9’ में एकदूसरे के साथ हाथ मिलाते और पुराने गिले-शिकवे को दूर करते नजर आयेंगे. हाल ही में एक नया प्रोमो आया है जिसमें दोनों स्‍टार्स अपनी पिछली फिल्‍म ‘करण अर्जुन’ के स्‍टाइल में […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अपने फैंस के लिए तोहफा लेकर आये हैं. जी हां दोनों कलाकार ‘बिग बॉस 9’ में एकदूसरे के साथ हाथ मिलाते और पुराने गिले-शिकवे को दूर करते नजर आयेंगे. हाल ही में एक नया प्रोमो आया है जिसमें दोनों स्‍टार्स अपनी पिछली फिल्‍म ‘करण अर्जुन’ के स्‍टाइल में नजर आ रहे हैं.

‘करण अर्जुन’ की थीम को ध्‍यान में रखकर इस प्रोमो को बनाया गया है. यह एपिसोड बेहद खास होगा क्‍योंकि दोनों अभिनेता कई सालोंबाद एकसाथ दिखाई देंगे. शाहरुख शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को प्रमोशन करने के लिए इस शो में नजर आयेंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वरुण और कृति ‘बिग बॉस’ हाउस में पहले ही आ चुके थे.

देखें तसवीरें

आपको बता दें कि इस खास एपिसोड को प्रसारण आगामी 19-20 दिसंबर को होगा.

https://www.youtube.com/watch?v=RAMhR42cujo

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >