एक बार फिर बिग बॉस जायेगी सनी लियोन

मुंबई: वर्ष 2011 में ‘बिगबॉस’ के पांचवे संस्करण में शामिल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्तीजादे’ का इस शो में प्रचार करना पसंद करेंगी.इस शो के माध्यम से रुपहली दुनिया में सनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और वर्ष 2012 में ‘जिस्म-2′ के माध्यम […]

मुंबई: वर्ष 2011 में ‘बिगबॉस’ के पांचवे संस्करण में शामिल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्तीजादे’ का इस शो में प्रचार करना पसंद करेंगी.इस शो के माध्यम से रुपहली दुनिया में सनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और वर्ष 2012 में ‘जिस्म-2′ के माध्यम से बॉलीवुड में प्रवेश किया था.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस शो में जाना चाहेंगीं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करती हूं. वास्तव में मुझे उम्मीद है कि हम वहां इसका प्रचार कर पाएंगे.’ ‘मस्तीजादे’ के अलावा सनी की आने वाली फिल्में ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘बेईमान लव’ हैं. इस साल वह अक्षय कुमार के विपरीत एक विशेष भूमिका में ‘सिंह इज ब्लिंग’ में दिखाई दी थीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >