‘क्राइम पेट्रोल'' की मेजबानी करेंगे रणवीर सिंह

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन पर आने वाले ‘क्राइम पेट्रोल’ कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे. अपराध अधारित इस कार्यक्रम के दो एपिसोड की रणवीर मेजबानी करेंगे. देश के पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सलाम करने और समाज की सुरक्षा के लिए उनकी अनवरत सेवा को सम्मानित करने के लिए चैनल ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के सदस्यों […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन पर आने वाले ‘क्राइम पेट्रोल’ कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे. अपराध अधारित इस कार्यक्रम के दो एपिसोड की रणवीर मेजबानी करेंगे. देश के पुलिसकर्मियों की बहादुरी को सलाम करने और समाज की सुरक्षा के लिए उनकी अनवरत सेवा को सम्मानित करने के लिए चैनल ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के सदस्यों के साथ मिल कर एक विशेष कार्यक्रम पेश करेगा.

रणवीर ने एक बयान में बताया, ‘मैं सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के लंबे समय से चल रहे और प्रमुख अपराध कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ से जुडने को लेकर खुश हूं. इस सप्ताह बाजीराव मस्तानी के साथ क्राइम पेट्रोल अपने देश के वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं दो एपिसोड की मेजबानी करुंगा, इस प्रकार यह हमारे समाज में अपराध के बारे में जागरुकता पैदा करने की दिशा में एक योगदान होगा. मैंने हमेशा कार्यक्रम का समर्थन किया है और इसकी सराहना की है और यह ‘क्राइम पेट्रोल’ टीम के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव था.’

अभिनेता कार्यक्रम के 14 और 17 दिसंबर को प्रसारित होने वाले धारावाहिक की मेजबानी करेंगे. ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा भी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >