VIDEO : रणबीर-दीपिका की ‘TAMASHA'' in TRAIN

मुंबई : अपनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ के लिए प्रचार का एक खास तरीका अपनाते हुए रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और निर्देशक इम्तियाज अली आज मुंबई से दिल्ली के ट्रेन के सफर पर रवाना हुए. फिल्म की टीम मुंबई सेंट्रल से सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई और दिल्ली पहुंचने से पहले ट्रेन वडोदरा, कोटा में […]

मुंबई : अपनी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ के लिए प्रचार का एक खास तरीका अपनाते हुए रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और निर्देशक इम्तियाज अली आज मुंबई से दिल्ली के ट्रेन के सफर पर रवाना हुए. फिल्म की टीम मुंबई सेंट्रल से सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई और दिल्ली पहुंचने से पहले ट्रेन वडोदरा, कोटा में रुकेगी.

इस मौके पर दीपिका ने कहा, ‘हमने अपना सफर शुरु कर लिया है और मैं बहुत उत्साहित हूं.’ दीपिका ट्रेन से सफर करना चाहती थी और रणबीर ने उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए रजामंदी भर दी. रणबीर ने कहा, ‘हम वैसे भी दिल्ली जाने वाले थे. इसलिए जब दीपिका ने ट्रेन लेने की इच्छा जतायी तो हमने विमान के टिकट रद्द करा लिए.’

ट्रेन में मीडिया और फिल्म की टीम के लिए एक खास डिब्बा जोडा गया है. किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गयी हैं. फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >