दीपिका-प्रियंका का जादू, फर्स्‍टलुक जारी

फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. भंसाली एकबार फिर फिल्‍म ‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला…’ को दोहराने जा रहे हैं. जल्‍द ही इस गाने का […]

फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. भंसाली एकबार फिर फिल्‍म ‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला…’ को दोहराने जा रहे हैं.

जल्‍द ही इस गाने का नया गाना ‘पिंगा’ रिलीज होनेवाली है. इस गाने में दीपिका और प्रियंका साथ में लावणी डांस करती नजर आयेंगी. ‘डोला रे डोला…’ गाने में ऐश्‍वर्या राय और माधुरी दीक्षित का जादू दर्शकों पर चला था कुछ ऐसा ही जादू भंसाली एकबार फिर ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में चलानेवाले हैं.

प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस गाने को फर्स्‍टलुक जारी किया है. फिल्‍म में रणवीर बाजीराव के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं प्रियंका उनकी पहली पत्‍नी काशीबाई और दीपिका उनकी दूसरी मस्‍तानी के किरदार में दिखाई देंगी. दीपिका और रणवीर इससे पहले ‘रामलीला’ में एकसाथ काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >