‘दिलवाले'' में एक्शन सीन करने को लेकर नर्वस था : वरुण धवन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि ‘दिलवाले’ फिल्म में एक्शन दृश्यों की शूटिंग को लेकर वह शुरु में नर्वस थे लेकिन रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में रोमांचक स्टंट करने का उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ. शेट्टी अपनी फिल्मों में बेहतरीन एक्शन दृश्यों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं. ‘दिलवाले’ […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि ‘दिलवाले’ फिल्म में एक्शन दृश्यों की शूटिंग को लेकर वह शुरु में नर्वस थे लेकिन रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में रोमांचक स्टंट करने का उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ. शेट्टी अपनी फिल्मों में बेहतरीन एक्शन दृश्यों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं.

‘दिलवाले’ के ट्रेलर जारी होने के मौके पर वरुण ने कहा, ‘पहली बार मैं एक्शन कर रहा था. मैं नर्वस था. मैं इसके लिए पूरी तरह से उत्साहित था. मैं इसे खुद करना चाहता था लेकिन रोहित सर ने मुझे पैड का उपयोग करने को कहा. कुल मिला कर यह एक अच्छा अनुभव रहा.’

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के 28 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका वाली ‘दिलवाले’ में शेट्टी के साथ काम करना एक सपने का सच होना है. इससे पहले वरुण ने हिन्दी फिल्म जगत की इस हिट जोडी के साथ ‘माई नेम इज खान’ में सहायक निर्देशक के रुप में काम किया था.

शाहरुख और वरुण पहली बार ‘दिलवाले’ में साथ साथ अभिनय कर रहे हैं. 50 वर्षीय शाहरुख वरुण की तारीफ करते नहीं थकते. उन्होंने कहा ‘वरुण बहुत मेहनती और समर्पित कलाकार हैं.’ ‘दिलवाले’ में वरुण शाहरुख के छोटे भाई बने हैं. यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >