दीपिका को ‘बाजीराव मस्तानी'' में रणवीर का लुक ‘हॉट'' लगता है

मुम्बई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ट्वीटर पर ‘‘बाजीराव मस्तानी” में अपने सह कलाकार रणवीर सिंह को खुलेआम ‘‘हॉट” बताया है.रणवीर के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखने वाली दीपिका (29) ने अंतत: अपनी पसंद जता दी है.उन्होंने ट्वीटर पर रणवीर की तस्वीर का कैप्शन लिखा, ‘‘हेलो हॉटनेस. बाजीराव मस्तानी, रणवीर […]

मुम्बई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ट्वीटर पर ‘‘बाजीराव मस्तानी” में अपने सह कलाकार रणवीर सिंह को खुलेआम ‘‘हॉट” बताया है.रणवीर के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रखने वाली दीपिका (29) ने अंतत: अपनी पसंद जता दी है.उन्होंने ट्वीटर पर रणवीर की तस्वीर का कैप्शन लिखा, ‘‘हेलो हॉटनेस. बाजीराव मस्तानी, रणवीर ऑफिशियल.” ‘‘पीकू” की कलाकार और रणवीर (30) ‘‘गलियों की रासलीला रामलीला” में एक दूसरे के नजदीक आए और इससे पहले एक ने दूसरे की ट्वीटर पर काम की तारीख की.

‘‘बाजीराव मस्तानी” में रणवीर ने ताकतवर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई है जबकि दीपिका उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका में हैं.फिल्म में प्रियंका चोपडा बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई के रूप में हैं. संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म 18 दिसम्बर को थियेटर में रिलीज की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >