बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने पिता ताज मोहम्मद खान को उनके जन्मदिन पर बहुत मिस कर रहे हैं. उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है. साथ ही उन्होंने अपने पिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की है. उन्होंने लिखा अब मैं अकेला हो गया हूं.
शाहरुख ने ट्वीट किया,’ मेरे बच्चे वापस चले गये है अब मैं अकेला हो गया हूं. मेरे पिताजी के जन्मदिन पर बच्चों के साथ रहना अच्छा लगा. मुझे उम्मीद है मैं एक अच्छा पिता बन पाऊंगा.’ शाहरुख इस साल क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ से धमाका करनेवाले हैं. फिल्म में उनके आपोजिट काजोल हैं. वहीं फिल्म में वरुण धवन, बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और कृति शैनन भी मुख्य भूमिका में हैं.
हाल ही में किंग खान के बच्चे उनसे मिलने ‘दिलवाले’ के सेट पर पहुंचे थे. इस फिल्म के अलावा शाहरुख ‘फैन’ और ‘रईस’ में भी दिखाई देंगे. हाल ही में ‘फैन’ को पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में शाहरुख दोहरे किरदार में नजर आयेंगे.
