एक साल में तीन फिल्में करने की योजना है : शाहरुख खान

हैदराबाद : लगातार चार फिल्में करने के साथ बेहद व्यस्त रह रहे सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने काम में और तेजी लाते हुए साल में तीन फिल्में करना चाहते हैं. शाहरुख दो नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. ‘रा वन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ […]

हैदराबाद : लगातार चार फिल्में करने के साथ बेहद व्यस्त रह रहे सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने काम में और तेजी लाते हुए साल में तीन फिल्में करना चाहते हैं. शाहरुख दो नवंबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाने वाले हैं.

‘रा वन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी बडे बजट की फिल्मों के निर्माण में शाहरुख का बहुत वक्त लगा, और अब किंग खान का कहना है कि वह अपने करियर के शुरुआती दिनों में की गयी फिल्मों जैसे सिनेमा को बहुत ‘मिस’ करते हैं.

‘दिलवाले’ की सेट पर शाहरुख ने कहा, ‘मैंने कुछ बहुत बडी फिल्में बनायी हैं, लेकिन उन्होंने मेरा बहुत वक्त ले लिया… पिछले एक साल में मैंने महसूस किया है कि मैं वो फिल्में भी नहीं कर रहा हूं, जो मैं कर सकता हूं. कडी मेहनत करने की उर्जा और आदत होने के बावजूद मैं आलसी महसूस करने लगा हूं.’

इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग खत्म करने के लिए शाहरुख रामोजी फिल्म सिटी में चौबीसों घंटे काम में व्यस्त हैं. शाहरुख ने कहा, ‘मैं अलग फिल्में करना चाहता हूं, मैं वैसी फिल्में करना चाहता हूं, जैसी करियर के शुरुआत में की थी. मैंने तय किया है कि 50 से 55 वर्ष की उम्र तक मैं 15 अच्छी फिल्में करुंगा.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ लक्ष्य साल में तीन फिल्में करने का है, लेकिन मैं ढाई तक ही पहुंच पाता हूं. मैं ‘दिलवाले’ जैसी मस्त फिल्म करना चाहता हूं.’ ‘दिलवाले’ में शाहरुख-काजोल की सुपरहिट जोड़ी एकबार फिर वापसी करने जा रही है. फिल्‍म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. शाहरुख अपने जन्मदिन के लिए मुंबई आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >