अभिनेता अभय देओल के पिता का निधन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया.पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि अजीत काफी समय से बीमार थे.उन्होंने कल शाम करीब साढे छह बजे अंतिम सांस ली. अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का यहां निधन हो गया.पारिवारिक सूत्रों ने आज बताया कि अजीत काफी समय से बीमार थे.उन्होंने कल शाम करीब साढे छह बजे अंतिम सांस ली.

अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं उन्हें मुख्य रुप से ‘‘खोटे सिक्के’ ( 1974), ‘‘मेहरबानी’ (1982) और ‘‘बरसात’ (1995) जैसी हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है.उनका अंतिम संस्कार आज सुबह नौ बजे यहां उपनगर जुहू स्थित पवन हंस में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >