”बिग बॉस” के घर इंट्री करेंगे शाहिद-आलिया, सलमान करेंगे स्‍वागत‍

टीवी रियेलिटी ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए खुशखबरी है कि आज बिग बॉस के घर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इंट्री करनेवाले हैं. साथ ही एक और खुशखबरी है कि आज वीकेंड है तो शो को सलमान होस्‍ट करते नजर आयेंगे. घरवालों से वह पूरे हफ्तेभर के कार्यो के बारे में सवाल-जवाब करेंगे. सलमान […]

टीवी रियेलिटी ‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए खुशखबरी है कि आज बिग बॉस के घर शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इंट्री करनेवाले हैं. साथ ही एक और खुशखबरी है कि आज वीकेंड है तो शो को सलमान होस्‍ट करते नजर आयेंगे. घरवालों से वह पूरे हफ्तेभर के कार्यो के बारे में सवाल-जवाब करेंगे.

सलमान इस सीजन को भी होस्‍ट कर रहे हैं. शाहिद-आलिया अपनी आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ को प्रमोट करते नजर आयेंगे. शाहिद बिग बॉस हाउस में इंट्री करने के लिए खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है. उन्‍होंने लिखा,’ आलिया संग ‘बिग बॉस’ में घुसने के लिए तैयार. देखें भाई के साथ शानदार समय.’

शाहिद और आलिया इस फिल्‍म में पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं. फिल्‍म के गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. आज बिग बॉस हाउस में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. सलमान घरवालों से पूरे हफ्ते के कार्यो के बारे में चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >