”बिग बॉस” फेम बॉबी डार्लिंग बिजनेसमैन रमनीक से करेंगी शादी

‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई बॉबी डार्लिंग एकबार फिर सुर्खियों में हैं. खबरों के अनुसार बॉबी जल्‍द ही भोपाल के एक बिजनेसमैन रमनीक शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. एक वेबसाइट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी की घोषणा हुई थी. बॉबी ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘पेज 3’ […]

‘बिग बॉस’ से चर्चा में आई बॉबी डार्लिंग एकबार फिर सुर्खियों में हैं. खबरों के अनुसार बॉबी जल्‍द ही भोपाल के एक बिजनेसमैन रमनीक शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. एक वेबसाइट के अनुसार कुछ दिनों पहले ही दोनों की शादी की घोषणा हुई थी. बॉबी ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘पेज 3’ और ‘क्‍या कूल हैं हम’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं.

Deccan Chronicle की खबर के अनुसार बॉबी डार्लिंग और रमनीक शर्मा की शादी आगामी नवंबर में हो सकती है. वहीं सूत्रों के अनुसार इस शादी में उनके करीबी मित्रों और रिश्‍तेदारों के शामिल होने की उम्‍मीद है. वहीं भोपाल में रिस्‍पेशन में कई फिल्‍मी हस्तियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है.
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार खुद बॉबी डार्लिंग ने इस बात की पुष्टि की है कि वो शादी कर रही हैं और यह शादी बहुत ही धूमधाम से होनेवाली है. आपको बता दें कि बॉबी डार्लिंग बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >