‘ऐ दिल है मुश्किल” के सेट पर रणबीर ने मनाया अपना 33वां जन्मदिन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने करण जौहर निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’ की लंदन में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर ही अपने 33वें जन्मदिन का जश्न मनाया. अभिनेता लंदन में ‘बॉम्बे वेलवेट’ की अपनी सह कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में […]

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने करण जौहर निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’ की लंदन में शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर ही अपने 33वें जन्मदिन का जश्न मनाया. अभिनेता लंद�� में ‘बॉम्बे वेलवेट’ की अपनी सह कलाकार अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं.

करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के सेट पर केक काटते हुए रणबीर की एक फोटो पोस्ट की और इसके साथ पोस्ट किया, ‘हैप्पी बर्थडे रणबीर.’

ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर के जन्मदिन और शहीद भगत सिंह की जयंती पर शुभकामनाएं. मेरी बहन रीमा और बेटा रणबीर भी अपना जन्मदिन इन्हीं के साथ मनाते हैं. मुझे इसका गर्व है..’

इसके अलावा उन्होंने रणबीर के प्रशंसकों द्वारा साझा की गई रणबीर की तस्वीर और स्केच को भी पोस्ट किया. रणबीर की मां नीतू सिंह लंदन में उनके साथ ही हैं. उन्होंने भी अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के साथ तस्वीर पोस्ट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >