''सुपरवुमेन'' का किरदार निभायेंगी सनी लियोन, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही बड़े पर्दे पर सुपरवुमेन का किरदार निभाती नजर आयेंगी. इस फिल्‍म को खुद उनके पति डेनियल वीबर डायरेक्‍ट कर रहे हैं. इस फिल्‍म का निर्माण सनी लियोन की प्रोडक्‍शन हाउस तले बने्गी. लगता है सनी लियोन बॉलीवुड के सुपरमैन शाहरुख खान और रितिक रोशन से पंगा लेने की सोच […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही बड़े पर्दे पर सुपरवुमेन का किरदार निभाती नजर आयेंगी. इस फिल्‍म को खुद उनके पति डेनियल वीबर डायरेक्‍ट कर रहे हैं. इस फिल्‍म का निर्माण सनी लियोन की प्रोडक्‍शन हाउस तले बने्गी. लगता है सनी लियोन बॉलीवुड के सुपरमैन शाहरुख खान और रितिक रोशन से पंगा लेने की सोच रही हैं.

खबरें तो यह भी आ रही है कि फिल्‍म रिलीज होने के बाद इसकी कॉमिक्‍स भी जारी की जायेगी. शाहरुख ने फिल्‍म ‘रा वन’ में एक सुपरमैन का किरदार निभाया था जो पर्दे पर सुपरहिट रही थी. वहीं रितिक रोशन तो शुरू से ही बच्‍चों के फेवरेट सुपरमैन रहे हैं उन्‍होंने फिल्‍म ‘कृष’ में सुपरमैन का किरदार निभाया था.

वहीं सनी लियोन अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. लगता है सनी लियोन अब अपने किरदारों में कुछ बदलाव करना चाहती हैं. फिलहाल फिल्‍म की कहानी को लेकर काम हो रहा है. अब सनी लियोन पर्दे पर ऐसी सुपरवुमेन का किरदार निभाने जा रही है जो अपने पावर से बुराई का खत्‍मा करेंगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक सनी लियोन के सुपरवुमेन वाले किरदार को कितना पसंद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >