जब कैटरीना ने किया रणबीर को लेकर अपना हाले दिल बयां?

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर के प्‍यार के किस्‍से किसी से छुपे नहीं हैं. हाल ही में कैटरीना ने भी रणबीर को लेकर अपने दिल का हाल बयां कर ही दिया. अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैंटम’ के प्रमोशन को लेकर इनदिनों कैटरीना खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका […]

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर के प्‍यार के किस्‍से किसी से छुपे नहीं हैं. हाल ही में कैटरीना ने भी रणबीर को लेकर अपने दिल का हाल बयां कर ही दिया. अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैंटम’ के प्रमोशन को लेकर इनदिनों कैटरीना खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

कैटरीना कुछ दिनों पहले ही ‘फैंटम’ के प्रमोशन को लेकर टीवी रियेलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर पहुंची थी. यहां उन्‍होंने यह बता ही और सारी दुनियां के सामने ये कबूल कर लिया कि वो रणबीर को पसंद करती है. उन्‍होंने कहा कि कोई सबसे हॉट और उनके फेवरेट हैं तो वे रणबीर कपूर ही हैं.

कैटरीना की तरह रणबीर ने भी बातों ही बातों में अपने इस रिश्‍ते के बारे में बताया है. दोनों कई बार मीडिया के कैमरों में भी कैद हुए हैं. फिलहाल रणबीर और कैटरीना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘अजब कहानी की गजब कहानी’ में नजर आ चुके हैं.

‘फैंटम’ को लेकर कैटरीना खासा उत्‍साहित हैं. इस फिल्‍म में वो एक्‍शन करती दिखाई देंगी. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शकों को सैफ-कैट का एक्‍शन अंदाज कितना पसंद आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >