ऐसी लव-स्‍टोरी के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्‍मान की बात : रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की जन्‍मतिथि पर अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का एक पोस्‍टर लॉन्‍च किया है. रणवीर जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. रणवीर ने ट्विटर पर […]

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव की जन्‍मतिथि पर अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का एक पोस्‍टर लॉन्‍च किया है. रणवीर जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे.

रणवीर ने ट्विटर पर पोस्‍टर लॉन्‍च किया और लिखा,’ आज बाजीराव पेशवा की 315वीं जन्म तिथि है. मेरे लिए यह बहुत सम्‍मान की बात है कि ऐसी लव-स्‍टोरी के साथ जुड़ने को मुझे मौका मिला.’ इस फिल्‍म के लिए रणवीर ने घर से दूर रहकर कड़ी मेहनत की है.

इस फिल्‍म में रणवीर अलग ही लुक में नजर आयेंगे. दीपिका बाजीराव की दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी के किरदार में होंगी जबकि प्रियंका पहली पत्‍नी काशीबाई के किरदार में होंगी. दीपिका फिल्‍म में तलवारबाजी और घुड़सवारी करती भी दिखाई देंगी. रणवीर-दीपिका इससे पहले फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में साथ काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >