अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी ने दी सिंगर ”अरिजीत सिंह” को धमकी

बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही है. खबरों के अनुसार अरिजीत के पीए को फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है. इस मामले ने पुलिस में जांच शुरू कर दी है. इस फेसम सिंगर को गैंगस्टर रवि पुजारी की धमकी मिली है. प्राप्‍त […]

बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही है. खबरों के अनुसार अरिजीत के पीए को फोन कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है. इस मामले ने पुलिस में जांच शुरू कर दी है. इस फेसम सिंगर को गैंगस्टर रवि पुजारी की धमकी मिली है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अरिजीत को पुजारी ने यह भी कहा है कि वे फ्री में अपने शो करें. वहीं पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि अरिजीत ने इतनी भारी रकम जुटाने में असमर्थता जताते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया है. वहीं अरिजीत का कहना है कि मेरे मैनेजर पर पुजारी ने काफी दबाव बनाने की कोशिश की है.

उनका कहना है कि,’ मैं जब भी स्‍टूडियों में होता हूं तो मैं कोई फोन नहीं उठाता. इसी बीच पुजारी ने मेरे मैनेजर तरसाने को फोन कर धमकी दी. वे इससे घबरा गये और उन्‍होंने मुझे इस घटना की पूरी जानकारी फोन पर दी. इसके बाद मैंने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >