सिर्फ 4 घंटे में सलमान ने गाया ”हीरो” का टाईटल सॉन्‍ग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आगामी फिल्‍म ‘हीरो’ का टाईटल सॉन्‍ग गाया है. सलमान ने सिर्फ चार घंटे में ही इस गाने की रिर्काडिंग पूरी की. फिल्‍म में आदित्‍य पंचोली की बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इस फिल्‍म से डेब्‍यू करने जा रही हैं. खुद सलमान इस फिल्‍म को लेकर […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आगामी फिल्‍म ‘हीरो’ का टाईटल सॉन्‍ग गाया है. सलमान ने सिर्फ चार घंटे में ही इस गाने की रिर्काडिंग पूरी की. फिल्‍म में आदित्‍य पंचोली की बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी इस फिल्‍म से डेब्‍यू करने जा रही हैं.

खुद सलमान इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इससे पहले भी सलमान ने फिल्‍म ‘किक’ का ‘हैंगओवर…’ गाना गाया था. इस गाने को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फिल्‍म 100 करोड़ के क्‍लब में भी शामिल हुई थी. दोनों नये कलाकारों से सजी इस फिल्‍म का दर्शक भी बड़ी ही बेसब्���ी से इंतजार कर रहे हैं.

सलमान जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. फिल्‍म में सलमान डबल रोल में नजर आयेंगे. वहीं खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि इस फिल्‍म में सलमान शर्मीले प्रेम के किरदार में भी दिखाई देंगे.

इस फिल्‍म के अलावा सलमान फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में भी नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्‍म में सलमान एक पहलवान के किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिलहाल फिल्‍म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि सलमान के आपोजिट किसी अभिनेत्री को चुना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >