अनुष्‍का के बाद अब फरहान ने भी लिखा डॉ कलाम का नाम गलत

लगता है बॉलीवुड सेलीब्रि‍टिज को पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दूल कलाम का नाम लिखने में बहुत मुश्किल हो रही है. हाल ही में अनुष्‍का शर्मा ने उनका नाम ट्विटर पर गलत लिखा था लेकिन अब अभिनेता फरहान अख्‍तर भी इसमें शामिल हो गये हैं. उन्‍होंने भी वहीं गलती की जो अनुष्‍का से हुई थी. फरहान ने […]

लगता है बॉलीवुड सेलीब्रि‍टिज को पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दूल कलाम का नाम लिखने में बहुत मुश्किल हो रही है. हाल ही में अनुष्‍का शर्मा ने उनका नाम ट्विटर पर गलत लिखा था लेकिन अब अभिनेता फरहान अख्‍तर भी इसमें शामिल हो गये हैं. उन्‍होंने भी वहीं गलती की जो अनुष्‍का से हुई थी.

फरहान ने डॉ. कलाम को श्रद्धाजंलि देते हुए उनका नाम एपीजे अब्‍दुल कलाम लिख डाला. हालांकि बाद में उन्‍होंने इसे ठीक कर लिया था. दरअसल फैंस अपने फेवरेट सेलीब्रिटी की हर खबर को फॉलो करते हैं. ऐसे में इस गलती के लिए फैंस ने उन्‍हें भी ट्वीट कर बताया.

अनुष्‍का ने ‘एपीजे’ को ‘एबीजे’ लिख दिया था और कलाम के बाद ‘आजाद’ भी जोड दिया था. अनुष्‍का के फैंस ने कई बार उन्‍हें ट्वीट कर लिखा था कि वे अपने ट्वीट को चेक कर लें और सही कर लें. इसके बाद अनुष्‍का ने डॉक्‍टर कलाम के नाम को ठीक कर दोबारा ट्वीट किया.

अब यह गलती स्‍पेलिंग मिस्‍टेक की वजह से हुई या फिर उन्‍हें नाम नहीं पता यह तो वे ही बेहतर तरीके से बता सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >