10 दिन में ''बजरंगी भाईजान'' ने की 240.70 करोड़ रूपये की धमाकेदार कमाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने 10 दिन में एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 240.70 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म ने बीते शनिवार को लगभग 19.25 […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने 10 दिन में एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 240.70 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है. फिल्‍म में सलमान के अलावा करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्‍होत्रा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

फिल्‍म ने बीते शनिवार को लगभग 19.25 करोड़ और रविवार को लगभग 24.05 करोड़ की कमाई की है. फिल्‍म ने आमिर की ‘पीके’ और ‘धूम 3’ का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिया है. बॉलीवुड में सबसे जल्‍दी 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल होनेवाली फिल्‍मों में ‘पीके’ और ‘धूम 3’ का नाम दर्ज थ और अब ‘बजरंगी भाईजान’ भी इस लिस्‍ट में शामिल हो गई है.

‘किक’ के बाद सलमान की यह दूसरी फिल्‍म है जो 200 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो गई है. आमिर खान ने भी फिल्‍म देखने के बाद इसे (बजरंगी भाईजान) सलमान की सबसे बेस्‍ट फिल्‍म बताया. वहीं फिल्‍म की कमाई को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्‍म दूसरे हफ्ते में 300 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >