शाहरुख-काजोल संग ''दिलवाले'' में नजर आयेंगे अजय देवगन

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अभिनेता अजय देवगन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में कैमियो रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के अनुसार फिल्‍म में अजय […]

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अभिनेता अजय देवगन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वे रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में कैमियो रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के अनुसार फिल्‍म में अजय कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं. हाल ही में एक तस्‍वीर लीक हुई थी जिसमें अजय और शाहरुख एक रेस्‍टोरेंट में साथ नजर आये थे. वहीं अजय से इस बारे में पूछने पर कहा था कि इसमें बताने वाली कोई बात नहीं है.

रोहित और अजय बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्‍मों में साथ काम किया है. ‘दिलवाले’ की शूटिंग फिलहाल बुल्‍गारिया में चल रही है. इस फिल्‍म से शाहरुख और काजोल की सुपरहिट जोड़ी लंबे समय बाद वापसी कर रही है. फिल्‍म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

अजय जल्‍द ही फिल्‍म ‘दृश्‍यम’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में तब्‍बू महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी. फिल्‍म में अजय गंभीर रोल में नजर आयेंगे. इसके अलावा अजय फिल्‍म ‘शिवाय’ में भी दिखाई देंगे. ‘शिवाय’ का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >