”बाहुबली” के ”पोस्‍टर” ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई : एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ने 50,000 वर्ग फुट से अधिक का सबसे बडा पोस्टर बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड दिया है. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताया गया है. रेफरेंस बुक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख करते हुए […]

मुंबई : एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ ने 50,000 वर्ग फुट से अधिक का सबसे बडा पोस्टर बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड दिया है. 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म को भारत की सबसे महंगी फिल्‍म बताया गया है.

रेफरेंस बुक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इसका उल्लेख करते हुए लिखा है, ‘सबसे बडे पोस्टर का साइज 4,793.65 वर्ग मीटर (51,598.21 वर्ग फुट) है और इसे 27 जून 2015 को भारत के कोच्चि में ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) ने हासिल किया है.’

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए राजामौली ने अपने ट्विटर पेज पर वेबसाइट के लिंक को शेयर किया और लिखा, ‘अब यह आधिकारिक रुप से मिल गया है … ग्लोबल यूनाइटेड मीडिया में मिस्टर प्रेम मेनन और उनकी टीम को बधाई.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >