''बाजीराव मस्‍तानी'' के मौन टीजर ने दर्शकों के दिलों में दी दस्‍तक

निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. टीजर को देखकर अब दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्‍म के ट्रेलर के आने का इंतजार कर रहे हैं. टीजर में ऐतिहासिकता को बखूबी दर्शाया गया है. […]

निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. टीजर को देखकर अब दर्शक बड़ी ही बेसब्री से फिल्‍म के ट्रेलर के आने का इंतजार कर रहे हैं. टीजर में ऐतिहासिकता को बखूबी दर्शाया गया है.

फिल्‍म में दृश्‍यों का समायोजन बहुत ही बेहतरीन ढंग से किया गया है. रणवीर अपने किरदार के साथ न्‍याय करते नजर आ रहे हैं. वहीं दीपिका का दमदार लुक आपको बेहद पसंद आयेगा. प्रियंका भी अपने किरदार में बे‍हतरीन नजर आ रही है. तीनों को ही दर्शक बेहद पसंद करेंगे और तीनों के ही अवतार बिल्‍कुल अलग है.

फिल्‍म पेशवा बाजीराव प्रथम की प्रेमकहानी पर आधारित हैं. रणवीर ने बाजीराव का किरदार निभाया है. प्रियंका उनकी पहली पत्‍नी काशीबाई और दीपिका उनकी दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी के किरदार में दिखाई देंगी. तीनों इससे पहले ‘रामलीला’ में साथ काम कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >