…तो ब्रैड पिट को डेट करती सनी लियोन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद उन्‍होंने ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया. सनी का कहना है कि वे अब ‘ए’ श्रेणी के सितारों के साथ काम करना चाहती है जिन्‍हें वे अब तक कई फिल्‍मों में काम […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इसके बाद उन्‍होंने ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी हिट फिल्‍मों में काम किया. सनी का कहना है कि वे अब ‘ए’ श्रेणी के सितारों के साथ काम करना चाहती है जिन्‍हें वे अब तक कई फिल्‍मों में काम करते देख चुकी हैं.

सनी का कहना है कि,’ मेरा सपना है कि मैं बड़े कलाकारों के साथ काम करूं. जिन्‍हें मैं काफी समय से फिल्‍मों में देखती आ रही हूं. उनके साथ काम करने से मेरे टैलेंट में और निखार आयेगा.’ सनी जल्‍द ही रियेलिटी टीवी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 6’ को होस्‍ट करती दिखाई देंगी. उनके साथ रणविजय सिंह भी होंगे.

सनी से जब पूछा गया कि अगर उनकी शादी डेनियल वेबर नहीं हुई होती तो वो किसके साथ डेट करना पसंद करती? सनी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे ब्रैड पिट को डेट करना पसंद करती क्‍योंकि मेरी नजर में वो दुनियां के हॉटेस्‍ट मर्दों में से एक हैं.

फिलहाल सनी अपनी आगामी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ के लिये सेंसर बोर्ड के हामी भरने का इंतजार कर रही है. इसके अलावा सनी जल्‍द ही एक और फिल्‍म ‘वन नाइट स्‍टैंड’ में भी नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >