रणवीर के शांत अभिनय वाले ''लुटेरा'' के दो साल पूरे

मुंबई : बॉलीवुड के रंगीन अभिनेता रणवीर सिंह रविवार को काफी खुश नजर आए. उनकी खुशी का राज उनकी फिल्‍म ‘लुटेरा’ है जिसने आज दो साल पूरे कर लिये हैं. वे इस बात से बेहद खुश हैं कि लोग अभी भी ‘लुटेरा’ को पसंद करते हैं. विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की […]

मुंबई : बॉलीवुड के रंगीन अभिनेता रणवीर सिंह रविवार को काफी खुश नजर आए. उनकी खुशी का राज उनकी फिल्‍म ‘लुटेरा’ है जिसने आज दो साल पूरे कर लिये हैं. वे इस बात से बेहद खुश हैं कि लोग अभी भी ‘लुटेरा’ को पसंद करते हैं. विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी ओ हेनरी की लघु कथा ‘द् लास्ट लीफ’ पर आधारित है. शुरुआत में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में विफल रही थी लेकिन समय के साथ इसने गति पकडी.

अभिनेता ने ट्वीटर पर लिखा कि लुटेरा के दो साल हो गए. एक प्रेम कहानी ने मेरा दिल जीत लिया. लुटेरा इसे तरीफ पाने में समय लगा. आम तौर पर शहरी जिंदादिल युवक की भूमिकाएं निभाने वाले 29 वर्षीय रणवीर ने ‘लुटेरा’ में नियंत्रित एवं शांत अभिनय कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बंगाली लडकी की भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >