सुर्खियों में बने रहने का भरपूर आनंद उठाता हूं : अर्जुन कपूर

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सुर्खियों में बने रहने का वे भरपूर आनंद लेते हैं क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के लिए उन्होंने कडी मेहनत की है. निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पूर्व पत्नी मोना की संतान 30 वर्षीय अर्जुन का कहना है कि एक सेलिब्रिटी […]

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सुर्खियों में बने रहने का वे भरपूर आनंद लेते हैं क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने के लिए उन्होंने कडी मेहनत की है.

निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनकी पूर्व पत्नी मोना की संतान 30 वर्षीय अर्जुन का कहना है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर मिलने वाले महत्व का वह पूर्णतया आनंद लेते हैं. वे जल्द ही निर्देशक आर. बाल्की की एक फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ काम करने वाले हैं.

अर्जुन ने बताया,’ इसे पाने के लिए मैंने कडी मेहनत की है और अगर मैं इससे ही डर गया तो इस मेहनत का मतलब ही क्या रहा? जो लोग कहते हैं कि वे प्रसिद्धि पसंद नहीं करते वे सभी झूठ बोलते हैं. हमारी फिल्मी दुनिया में हम लोगों का प्यार पाने के लिए कडी मेहनत करते हैं और फिर अगर आप यह कहना शुरु कर दें कि आपको यह पसंद नहीं तो यह बात समझ से परे है.’

उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस प्रसिद्धि को कैसे संभालना होता है. कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते इसलिए हो सकता है कि वे इसका आनंद नहीं ले पाते हों.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >