रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक फिल्म में कंगना करेंगी अभिनय : केतन मेहता

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक केतन मेहता का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रनौत उनकी अगली ‘बायोपिक’ फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त हैं. कंगना की हालिया फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ कामयाब रही है और उन्हें दर्शकों से खासी सराहना मिली है. मेहता ने कहा कि कंगना इसमें […]

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक केतन मेहता का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रनौत उनकी अगली ‘बायोपिक’ फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त हैं. कंगना की हालिया फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ कामयाब रही है और उन्हें दर्शकों से खासी सराहना मिली है.

मेहता ने कहा कि कंगना इसमें शामिल हैं और उन्हें स्क्रिप्‍ट पसंद आयी है. यह लाइफटाइम भूमिका है. उन्होंने कहा कि वह अभी चोटी पर हैं और वह अच्छा काम कर रही हैं. भूमिका में जान डालने के लिए कंगना को घुडसवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण लेना होगा.

मेहता ने इसके पहले 2005 में मंगल पांडेय के जीवन पर ‘बायोपिक’ फिल्म बनायी थी जिसमें आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी. मेहता ने कलाकारों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने कहा कि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और हम इसकी घोषणा जल्दी ही करेंगे.

वहीं कंगना इस फिल्‍म के अलावा जल्‍द ही फिल्‍म ‘रंगून’ में नजर आयेंगी. फिल्‍म में उनके अलावा सैफ अली खान और शाहिद कपूर मुख्‍य भूमिका में होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >