''ऑल इज वेल'' में फंकी लुक में नजर आयेंगे अभिषेक

मुंबई : फिल्‍म ‘ऑल इज वेल’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन फंकी लुक में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में आसीन का भी फर्स्ट लुक जारी हो गया है. इससे पहले अभिषेक फिल्‍म का पोस्टर इंस्टाग्राम में जारी कर चुके हैं. उन्होंने पोस्टर पर लिखा है कि फिल्म मेरे बारे में है. इस पोस्टर में अभिषेक फंकी […]

मुंबई : फिल्‍म ‘ऑल इज वेल’ में अभिनेता अभिषेक बच्चन फंकी लुक में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में आसीन का भी फर्स्ट लुक जारी हो गया है. इससे पहले अभिषेक फिल्‍म का पोस्टर इंस्टाग्राम में जारी कर चुके हैं. उन्होंने पोस्टर पर लिखा है कि फिल्म मेरे बारे में है.

https://instagram.com/p/4Y-t9rs1YQ/

इस पोस्टर में अभिषेक फंकी लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं जिसमें वे जिंस पैंट के साथ बंडी पहने नजर आ रहे हैं. गले पर उनके स्कार्फ है. अपने दोनों हाथ उन्होंने स्टाईल से क्रमश: कमर पर और एक अपनी ओर इशारा करते हुए रखा है.

https://instagram.com/p/4be3KvM1Z2/

वहीं, आसीन एक छरहरी लड़की के रूप में पोस्टर में नजर आ रही है जिसमें वह हाथों में किताब पकड़े हुए है और साईड में उन्होंने एक बैग टांग रखा है.

आसीन 2012 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के बाद अब उमेश शुकला के निर्दशन में बनी ‘ऑल इज़ वेल’ में नजर आएंगी. फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्‍म में असिन और अभिषेक बच्चन के साथ ऋषि कपूर और सुप्रिया पाठक की भी नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >