भाई-बहन के किरदार में नजर आयेंगे रणदीप-ऐश्‍वर्या, देखें वीडियो

ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म में सरबजीत का किरदार अभिनेता रणदीप हुड्डा निभायेंगे. खबरों के मुताबिक ओमंग ने खुद इस बात की जानकारी दी थी. वहीं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभायेंगी. रणदीप हुड्डा ने ‘किक’, ‘हाईवे’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्‍टर’ जैसी सुपरहिट […]

ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही सरबजीत की बायोपिक फिल्‍म में सरबजीत का किरदार अभिनेता रणदीप हुड्डा निभायेंगे. खबरों के मुताबिक ओमंग ने खुद इस बात की जानकारी दी थी. वहीं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभायेंगी.

रणदीप हुड्डा ने ‘किक’, ‘हाईवे’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्‍टर’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. उनके दमदार अभिनय को देखकर ही ओमंग ने रणदीप को इस फिल्‍म के लिये चुना है. वहीं ऐश्‍वर्या और रणदीप पहली बार एकसाथ काम करने जा रहे हैं. रणदीप इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की शूटिंग को लेकर मलेशिया में हैं.

आपको बता दें कि सरबजीत को आतंकवाद के कथित आरोप में पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था. 22 वर्षों तक जेल में रहने के बाद उनपर हमला हुआ और उनकी मौत हो गई. इस दौरान उनपर कई तरह के अत्‍याचार भी किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >