VIDEO : ''मोहल्‍ला अस्‍सी'' पर गिरी गाज, सन्‍नी देओल और साक्षी के खिलाफ FIR दर्ज

नयी दिल्‍ली : : बॉलीवुड अभिनेता सन्­नी देओल की आगामी फिल्­म ‘मोहल्­ला अस्­सी’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गयी है. खबरें आ रही है कि सामाजिक संस्­था सर्वजन जागृति सभा ने सन्­नी देओल, साक्षी तंवर, रविकिशन और फिल्­म के डायरेक्­टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ बनारस के एक थाने में एफआईआर दर्ज […]

नयी दिल्‍ली : : बॉलीवुड अभिनेता सन्­नी देओल की आगामी फिल्­म ‘मोहल्­ला अस्­सी’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गयी है. खबरें आ रही है कि सामाजिक संस्­था सर्वजन जागृति सभा ने सन्­नी देओल, साक्षी तंवर, रविकिशन और फिल्­म के डायरेक्­टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ बनारस के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.

फिल्‍म का ट्रेलर हाल ही में लीक हो गया था. ट्रेलर में गाली-गलौच की भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है. सनी देओल भी ट्रेलर में अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म की कहानी वाराणसी के मशहूर लेखक काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास ‘काशी का अस्सी’ पर आधारित है.

वहीं ट्रेलर में भगवान शिव की वेशभूषा पहने एक कलाकार गालियां दे रहा है जिसपर कड़ी आपत्ति जताई गई है. इस संस्‍था का कहना है कि इस फिल्‍म के दृश्‍यों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इससे देश का नाम भी बदनाम होगा. इस फिल्‍म को साधु-सन्‍यासी रिलीज नहीं होने देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >