जैकलीन बोली, सलमान ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है...

मुंबई : अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज का कहना है कि उनके ‘किक’ सह-कलाकार सलमान खान ने पेशेवर रूप से उनकी काफी मदद की है. जैकलिन (29) वर्ष 2014 की हिट फिल्म के सीक्वल में कथित तौर पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुपरस्टार के साथ फिर से काम करने का मौका नहीं मिलता है […]

मुंबई : अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज का कहना है कि उनके ‘किक’ सह-कलाकार सलमान खान ने पेशेवर रूप से उनकी काफी मदद की है. जैकलिन (29) वर्ष 2014 की हिट फिल्म के सीक्वल में कथित तौर पर नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सुपरस्टार के साथ फिर से काम करने का मौका नहीं मिलता है तो उन्हें परेशानी नहीं है.

सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है. अगर वह बात है (किक के सीक्वल में उनका शामिल नहीं होना) तो भी मैं ठीक हूं.’ उन्होंने कहा कि ‘किक’ उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव है. उन्होंने कहा कि सलमान ने उनके लिए काफी कुछ किया है. अगर वह ‘किक 2’ में सलमान के साथ काम नहीं कर रही हैं तो किसी अन्य फिल्म में काम करेंगी.

इस बीच जैकलिन अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसमें उन्होंने एक युवा मां की भूमिका निभायी है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्राफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अभिनय किया है. ‘ब्रदर्स’ के निर्माता करण जौहर हैं और करण मल्होत्रा ने इसका निर्देशन किया है. यह फिल्म 14 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >