Sunita Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आज 25 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी. उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर मां के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनीता को ‘दुनिया की सबसे प्यारी मां’ बताया. वहीं, निर्माता और निर्देशक फराह खान ने सुनीता को अपनी सबसे अच्छी दोस्त करार दिया.
सोनम कपूर ने मां के लिए शेयर की खास तस्वीरें
सोनम कपूर ने मां के जन्मदिन पर कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “मेरी मां बहुत खास हैं. उनकी आंखें हरी हैं. आप कृपा हो, शक्ति हो और प्यार हो. आप सब कुछ हो.” इसके साथ ही सोनम ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा कि मां ने हमेशा उन्हें स्नेह और शांत शक्ति के साथ जोड़ा रखा.
सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
सुनीता कपूर के जन्मदिन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी. अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे सोनू”, जबकि सिंगर कनिका कपूर ने दिल वाला इमोजी भेजा. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाओं का जश्र मनाया.
अनिल और सुनीता कपूर का परिवार
अनिल और सुनीता कपूर की शादी 19 मई 1984 को हुई थी. यह जोड़ा बॉलीवुड की सबसे लंबे समय तक चलने वाली और मजबूत जोड़ियों में गिना जाता है. शादी से पहले दोनों ने 11 साल तक डेट किया. उनके तीन बच्चे हैं – बड़ी बेटी सोनम कपूर, छोटी बेटी रिया कपूर, और बेटा हर्षवर्धन कपूर – जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं.
अनिल कपूर और फराह खान की बधाई
अनिल कपूर ने अपनी पत्नी के लिए लिखा, “तुम्हारा जन्मदिन सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं, मेरे लिए भी हमेशा खास रहेगा.” वहीं, फराह खान ने लिखा कि सुनीता उनकी सबसे प्यारी दोस्त बन गई हैं. इस तरह, सुनीता कपूर का जन्मदिन परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए एक खास मौके के रूप में मनाया गया.
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की सफलता के बाद दानिश पंडोर ने जताया आभार, मुकेश छाबड़ा के लिए लिखा इमोशनल नोट
