क्‍यों सनी लियोन ने कहा, अभिनेताओं की पत्नियां को मुझसे असुरक्षा महसूस होती है...

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि अभिनेताओं की पत्नियां उनके कारण असुरक्षा महसूस करती हैं. सनी ने एक अंग्रेजी अखबर को दिये इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍हें किसी के भी पति या ब्‍वायफ्रेंड में कोई दिलचस्‍पी नहीं है क्‍योंकि उनके पास दुनियां का सबसे बेस्‍ट पति है. उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं भारत के […]

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि अभिनेताओं की पत्नियां उनके कारण असुरक्षा महसूस करती हैं. सनी ने एक अंग्रेजी अखबर को दिये इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍हें किसी के भी पति या ब्‍वायफ्रेंड में कोई दिलचस्‍पी नहीं है क्‍योंकि उनके पास दुनियां का सबसे बेस्‍ट पति है.

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं भारत के ज्‍यूडिशियल सिस्‍टम को सीखने की कोशिश कर रही हूं. मुझे लगता है कि मेरे और मेरे पति पर आसानी से निशाना बनाया जाता है. इस देश में कोई भी आपके खिलाफ केस दर्ज करा देता है और आपको अपना पक्ष रखना पड़ता है. मुझे अपना पख रखने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इससे आपके जीवन में अधिक प्रभाव पड़ता है.’

अभिनेत्री ने बॉलीवुड फिल्‍मों में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में मेरा अनुभव ऐसा है जैसे मैंने सोचा नहीं था. कभी यहां लोग आपी खूब तारीफ करते हैं कभी अजीबोगरीब बातें भी करते हैं. कभी कोई चीज सही नहीं लगती तो कभी कुछ बहुत शानदार हो जाता है. जब मेरी फिल्‍मों और मेरे गानों को दर्शकों से अच्‍छा रिस्‍पांस मिलता है तो यह मेरे लिये रॉलर कॉस्टर राइड जैसा है.’

सनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से किया था. दर्शकों ने उन्‍हें इस फिल्‍म में पसंद किया था. इस साल सनी की दो फिल्‍में ‘एक पहेली लीला’ और ‘कुछ कुछ लोचा है’ रिलीज हुई थी. वे जल्‍द ही ‘मस्‍तीजादे’ में दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >